बड़ा खूबसूरत शहर है,
जहाँ आसमान रात,
ज़मी पर लोटता है !
लहरों पे रात-दिन
कश्तियाँ मदमदाती
रहती हैं !
मटमैली रोशनी में
सरसराते पत्ते
लम्बा, मीठा इतिहास
गुनगुनाते हैं.
और हर चौराहे पे
लगा वो स्लेटी पुतला
घूरता रहता है
आते जाते जल्दबाज़
मुंबईयो को.
ए दिल है आसां जीना यहाँ सुनो मिस्टर सुनो बन्धु ये है मुंबई मेरी जान :)
मुंबई हो या बॉम्बे- खूबसूरत है !